{"_id":"eed5ec791d454970bbbe43614355d40e","slug":"school-bus-crused-to-scooty-sawar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को रौंदा
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहचब गांव के समीप खुंगा लिंक रोड पर स्कूल बस और स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत में स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक बस मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया।
मृतक किशोर परिवार का अकेला चिराग था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक किशोर के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक किशोर के चाचा की शिकायत पर बस को कब्जे में ले फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव लोहचब निवासी शमशेर का 16 वर्षीय बेटा नवीन बुधवार सुबह गांव खुंगी की तरफ से स्कूटी पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। गांव के निकट ही गांव मनोहरपुर की तरफ से आ रही निजी स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें नवीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक किशोर के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक किशोर के चाचा की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विजय, जांच अधिकारी