फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   roadways worker barried road

रोडवेज कर्मियों ने जींद-पानीपत मार्ग दो घंटे रखा जाम

Sat, 19 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 19 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

शहर से सटे गांव निर्जन में बस सवार अज्ञात युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव करके शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट की। तोड़फोड़ तथा मारपीट होने की सूचना पाकर रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे गए और जींद-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


बाद में रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन तथा सदर थाना प्रभारी सज्जन सिंह, शहर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। तोड़फोड़ करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे तक मार्ग बाधित होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव निर्जन के विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह जींद-पानीपत मार्ग पर पेड़ डाल दिए। इस दौरान पानीपत से सिरसा जा रही पानीपत डिपो की बस वहां पहुंची। जब ड्राइवर सतबीर सिंह ने बस को रोका तो इस दौरान बस की छत पर सवार पांच-छह युवक बस से नीचे उतरे और ड्राइवर सतबीर सिंह पर पेड़ के ऊपर से बस को निकालने का दबाव डालने लगे। ड्राइवर ने इससे मना कर दिया तो युवक चालक सतबीर और कंडक्टर पवन के साथ उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। बस चालक से मारपीट होता देख यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान युवकों ने पेड़ से डंडे लेकर बस के शीशे तोड़ दिए। बाद में आरोपी युवक पथराव करते हुए मौके से फरार हो गए। बस पर पथराव तथा मारपीट की सूचना पाकर रोडवेज डिपो के प्रधान अजीत सिंह नेहरा के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जींद-पानीपत मार्ग को बाधित कर दिया।

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन भी मौके पर पहुंच गए और रोडवेज कर्मचारियों से बातचीत की, लेकिन रोडवेज कर्मचारी आरोपियों के खिलाफ की मांग पर अड़ गए। बाद में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर रोडवेज कर्मचारी जाम खोलने को राजी हुए।

जामनी से बस की छत पर सवार हुए थे युवक
रोडवेज चालक सतबीर सिंह ने बताया कि वह पानीपत से सिरसा के लिए सवारी लेकर निकले थे। वह हर बस अड्डे से सवारियों को लेते आ रहे थे। जब वह जामनी बस स्टैंड पर पहुंचा तो कुछ युवक बस की छत पर सवार हो गए। गांव निर्जन तक ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन वहां पर कुछ लोगों ने मार्ग के बीच में पेड़ डाले हुए थे, जिसके चलते उसने बस को रोकना पड़ा। इस दौरान छत पर सवार युवक नीचे आ गए और पेड़ के ऊपर से बस को निकालने की जिद करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए। आरोपी खेतों के रास्ते वहां से फरार हो गए।

डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
रोडवेज यूनियन के प्रधान अजीत सिंह नेहरा ने बताया कि बस के शीशे तोड़ने की घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसी कारण दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा।


चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि रोडवेज बस के शीशे तोड़ने के मामले में शिकायत मिली है। उसके आधार पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed