फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Policeman accused of raping woman by showing pistol in Jind of Haryana

Jind: पुलिसकर्मी ने पिस्तौल दिखाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

Sun, 21 Aug 2022 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 11:37 PM IST
सार

जांच अधिकारी ASI गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी ds खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने, पिस्तौल दिखाने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Policeman accused of raping woman by showing pistol in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के जींद शहर की एक कालोनी की महिला के साथ पुलिसकर्मी ने पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब भी विरोध करती तो महिला के साथ मारपीट की जाती। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह  शहर की एक कॉलोनी में रहती है। वर्ष 2016 में वह जुलाना थाना में शिकायत देने गई थी। उस दौरान उसकी मुलाकात जुलाना थाना में तैनात पुलिसकर्मी विजय से हुई थी। फिर दोनों की जान-पहचान हो गई और विजय उसके घर भी आने-जाने लगा।
विज्ञापन


फिर एक दिन विजय ने उसको झांसे में लेकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना लिया। फिर वह उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। दो-तीन दिन पहले भी वह उसके घर आया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने, पिस्तौल दिखाने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed