फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   police presented the charge sheet against three people in the court In the dispute in Chhatar village of Jind

जींद: छातर गांव सामाजिक बहिष्कार मामला, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पेश किया आरोप पत्र

Mon, 21 Mar 2022 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 10:17 PM IST
सार

एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि छातर गांव में हुए विवाद में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
police presented the charge sheet against three people in the court In the dispute in Chhatar village of Jind
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब चार माह पहले हरियाणा के जींद जिले के छातर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों के कथित सामाजिक बहिष्कार करने के मामले में पुलिस ने अदालत में तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया है। इस पर पीड़ित पक्ष के वकील रजत कलसन का कहना है कि आरोप पत्र पेश कर पुलिस ने खुद ही बहिष्कार की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


रजत कलसन ने कहा कि प्रशासन पहले सामाजिक बहिष्कार के मामले को ही नकार रहा था। अब तीन आरोपियों ईश्वर, बलवान व सीता के खिलाफ एससी एसटी कानून की धाराओं के तहत विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश किया है। इससे साफ है कि यह मामला सामाजिक बहिष्कार का था। कलसन ने कहा कि पुलिस ने अदालत में पेश की गई रिपोर्ट में बताया है कि इन तीन आरोपियों को पुलिस गांव में माहौल खराब होने के डर से गिरफ्तार नहीं कर सकती।   
विज्ञापन


तीन लोगों के खिलाफ पेश किया है आरोप पत्र 

छातर गांव में हुए विवाद में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। इसमें पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। - कुलदीप सिंह, एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed