फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police, harassment, tight young man, swallowed poison, jind news

पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police, harassment, tight young man, swallowed poison, jind news
व्यक्ति को गंभीर हालात में पीजीआई ले जाते हुए। - फोटो : jind
शहर के सुंदर नगर के एक व्यक्ति ने बुधवार देर शाम रेलवे स्टेशन मैदान में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यक्ति को बेसुध हालात में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां आरोपी के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें सीआईए स्टाफ पर तीन माह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बाद में व्यक्ति को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुंदर नगर निवासी तिलकराज उर्फ तेलू बुधवार देर शाम रेलवे स्टेशन मैदान में लोगों ने बेसुध हालात में मिला। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर तेलू के परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए। परिवार के लोगों को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में तिलकराज ने लिखा है कि बुधवार सुबह वह अपनी गाड़ी लेकर कैरखेड़ी स्थित सर्विस स्टेशन पर जा रहा था। रास्ते में सीआईए स्टाफ की गाड़ी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस कारण वह घबरा गया और गाड़ी को वापस अपने घर के बाहर खड़ा कर वहां से भाग गया। सीआईए स्टाफ पिछले तीन माह से इसी प्रकार से प्रताड़ित कर रही है। सीआईए स्टाफ पुलिस उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। तीन साल पहले भी सीआईए पुलिस ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज किया था। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।’ बाद में घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। युवक को गंभीर हालात में पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन


मेरे पति को किया बेइज्जत
सुंदर नगर निवासी तिलकराज की पत्नी कविता ने बताया कि उसका पति अपनी गाड़ी बुकिंग पर चलता है। बुधवार को वह गाड़ी धुलवाने कैरखड़ी गया था। जहां पर सीआईए पुलिस की गाड़ी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह किसी तरीके से घर पहुंच गया और गाड़ी को घर के बाहर खड़ा कर दिया। पीछे-पीछे सीआईए स्टाफ की गाड़ी आ गई। सीआईए स्टाफ ने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी की आरसी लेकर चले गए। पुलिस पिछले तीन माह से इस तरह का व्यवहार कर रही है। आज की कार्रवाई से उसका पति बेईज्जती महसूस कर गया और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके लिए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर निगला यूरिया
नागरिक अस्पताल में पहुंचे तिलकराज ने बताया कि पुलिस पिछले तीन साल से उसके पीछे पड़ी हुई है। बुधवार को भी सीआईए स्टाफ में तैनात सुरेंद्र सिंह व बलकार ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उसका पीछा किया। पुलिस की इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने शाम को यूरिया को निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इससे पहले भी पुलिस ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन उसमें अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

तीन साल पहले फंसाया था नशीले पदार्थों में 
युवक की पत्नी कविता ने बताया कि लगभग तीन साल पहले भी पटियाला चौक पर सीआईए पुलिस ने स्मैक रखने के आरोप में उसके पति को पकड़ा था और वह 19 दिन तक जेल में रहा था। बाद में मामला अदालत में चला, लेकिन अदालत ने उसके पति को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अब फिर से पुलिस तीन माह से उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहती है। 

एसएसपी से मिलने पहुंचे परिजन
तिलकराज की पत्नी कविता कालोनी के लोगों के साथ बुधवार देर शाम एसएसपी आवास पर पहुंची। एसएसपी शशांक आनंद हिसार में किसी मीटिंग में गए हुए थे। महिला ने बताया कि एसएसपी आवास पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आश्वासन दिया था कि उसके पति को सीआईए पुलिस परेशान नहीं करेगी। जैसे ही वह एसएसपी से मिलकर घर की तरफ जा रहे थे तो सूचना मिली कि उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

हमने नहीं किया कोई पीछा
सीआईए प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके स्टाफ ने किसी का पीछा नहीं किया है। सीआईए की बजाय पुलिस की किसी दूसरी टीम ने ही युवक का पीछा किया होगा। सीआईए स्टाफ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।


मामले की होगी निष्पक्ष जांच
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि पुलिस ने सुबह व्यक्ति को गाड़ी रोकने का इशारा किया था, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। इससे पहले भी व्यक्ति को वर्ष 2013 में 25 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। इस मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed