फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police caught three theft accused in Jind of Haryana

Jind News: प्रेमिकाओं को बडे़ सपने दिखा शादी की, अब उनके शौक पूरा करने के लिए करने लगे चोरियां

Mon, 06 Jun 2022 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 08:49 PM IST
सार

पुलिस ने तार और वाहन चोरी करने वाले तीन को दबोचा है। कई वारदातों का खुलासा हुआ है। तीनों आरोपियों पर चोरी के 16 मामले दर्ज हैं। चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Police caught three theft accused in Jind of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस ने खेतों से तार और वाहन चोरी करने वाले तीन चोरों को हरियाणा के जींद जिले के किनाना बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर जिले में हुई चोरियों की कई वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि पकडे़ गए दो आरोपियों ने प्रेम विवाह किया है। शादी से पूर्व प्रेमिकाओं को बडे़-बडे़ सपने दिखाकर उनसे शादी की, लेकिन शादी के बाद उन्हें पूरे नहीं कर पा रहे थे इसलिए उनके शौक पूरा करने को उन्होंने चोरियां करनी शुरू कर दी। सोमवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद हुईं हैं।

विज्ञापन


सीआरएसयू चौकी में 29 मई को बीबीपुर निवासी जयपाल ने शिकायत दी थी कि उसके खेत से सबमर्सिबल लगाने का काम चल रहा था। रात को उसके खेत में रखे लोहे के पाइप, फव्वारा बनाने की पीतल की पाइप और दो बैंड चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। चौकी इंचार्ज मोनिका देवी ने इस चोरी के मामले में तीनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की थी।
विज्ञापन


पूछताछ में तीन और चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोसाई खेड़ा गांव निवासी मुकेश उर्फ मोनू, अपराही मोहल्ला निवासी सन्नी और कैथल के मटोर गांव निवासी अजय उर्फ  बंटी के रुप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खेतों में ट्यूबवेल का तार अन्य उपकरणों के अलावा बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की बाइक बरामद की। यह चोरी की बाइक भटनागर कॉलोनी में एक किराए के मकान में छिपाई हुई थी। इसके अलावा बीबीपुर के खेतों से चोरी किए गए एक लोहे के पाइप को आरोपियों ने राह चलते कबाड़ी को बेच दिया था, पीतल का कुछ सामान और दो बैंड पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए गए हैं। 

यहां से चोरी किए बिजली के तार और सामान
डीएसपी के अनुसार आरोपी मुकेश और सन्नी ने मिलकर पांच चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है, जबकि मुकेश, सन्नी और अजय तीनों ने एक साथ छह वारदातों को अंजाम दिया है। इसमें मुकेश और सन्नी ने तलोडा गांव के जलघर से तीन माह पहले सबमर्सिबल का तार, तलोडा के खेतों से ट्यूबवेल का तार, शाहपुर के खेत से दो माह पहले ट्यूबवेल का तार, 20 दिन पहले शाहपुर से ट्यूबवेल का तार, अहिरका गांव के खेतों से लोहे के पाइप चोरी किए।

इसके अलावा मुकेश, सन्नी और अजय ने  तीन माह पहले खुंगाकोठी के खेतों से स्टार्टर व मोटर का तार, मनोहरपुर के खेत से बिजली का तार, जाजवान के खेतों से बिजली का तार, शाहपुर के अलग-अलग खेतों से करीब दो माह पहले केबल और तार, डेढ़ माह पहले रधाना के खेतों से ट्यूबवेल की पाइप, स्टार्टर व तार, 18 दिन पहले ईंटल के खेतों से तार चोरी।

यहां से चोरी किए थे वाहन
आरोपियों ने एक वर्ष पहले नरवाना बस अड्डे से बाइक, शिव कॉलोनी जींद से आठ माह पहले बाइक, हुड्डा पार्क बस अड्डा रोहतक से करीब एक साल पहले डिलक्स बाइक, सुनारिया फ ाटक रोहतक के नजदीक से तीन माह पहले सीडी डिलक्स बाइक, जींद-रोहतक रोड पर गांव चांदी नहर पुल के पास के 15 दिन पहले एचएफ  डिलक्स बाइक चोरी करने की वारदात कबूल की हैं।


बंटी की भी जल्द होनी थी लव मैरिज
बकौल डीएसपी पकड़ेे गए तीनों आरोपियों में से मुकेश उर्फ मोनू और सन्नी ने लव मैरिज की थी। इन दोनों ने शादी से पहले अपनी-अपनी प्रेमिकाओं (अब पत्नी) को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन शादी के बाद उन सपनों को पूरा नहीं कर सके । उनकी मांग पूरी करने को उन्होंने चोरी करनी शुरू कर दी और धीरे धीरे यह उनका पेशा बनता गया। इसके अलावा तीसरे आरोपी बंटी भी शीघ्र ही लव मैरिज करने की तैयारी में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed