फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patwari caught taking bribe of two thousand rupees in Jind of Haryana

जींद में विजिलेंस की कार्रवाई: दो हजार रुपये की रिश्वत लेता पटवारी काबू, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 10:05 PM IST
सार

टीम ने पटवारी नितिन को काबू कर उसके कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Patwari caught taking bribe of two thousand rupees in Jind of Haryana
विजिलेंस द्वारा काबू किया गया पटवारी नितिन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने नेशनल हाईवे में एक्वायर की गई जमीन की मुआवजा फाइल आगे भेजने की एवज में दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए राजस्व विभाग के पटवारी को काबू किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव हथो निवासी राजेश ने राज्य विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वर्ष 2016 में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे का विस्तार हुआ था। इसके लिए उसकी जमीन एक्वायर हुई थी। इस जमीन की मुआवजा फाइल को आगे भेजने की एवज में जिला राजस्व विभाग ब्रांच का पटवारी नितिन दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है और फाइल को पिछले काफी समय से दबाए बैठा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सियासत: राहुल गांधी से मिले हरियाणा के नेता, सैलजा बनी रहेंगी प्रदेश अध्यक्ष, गैर जाट को कमान देने का सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। इसमें एएसआई बलजीत, एएसआई कमलजीत, सिपाही संजय, सोनू, पंकज, जगबीर को शामिल किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला वेलफेयर अधिकारी नरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया।


टीम ने शिकायतकर्ता राजेश को चार नोट 500-500 रुपये के ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवाकर तथा पाउडर लगाकर दे दिए। संपर्क साधने पर पटवारी नितिन ने शिकायतकर्ता राजेश को तहसील कार्यालय उचाना के पास बुला लिया। राशि सौंपे जाने का इशारा मिलते ही टीम ने पटवारी नितिन को काबू कर उसके कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर उनका रंग लाल हो गया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी नितिन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed