फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   murder to land issue, 23 named in police

जमीनी विवाद को लेकर हत्या का मामला, 23 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Thu, 05 May 2016 12:03 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Thu, 05 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। गांव घसो खुर्द निवासी सतबीर ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका उचाना के लक्ष्मी मार्केट में प्लाट है। प्लाट पर गांव छात्तर निवासी ईश्वर भी मालकीयत का दावा कर रहा है। मंगलवार को ईश्वर प्लाट पर दीवार निकाल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव घसो निवासी सतबीर व उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। कहासुनी तक बात आ पहुंची। उसी दौरान ईश्वर सिंह पक्ष के लोग भी वहां पर पहुंच गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां तथा डंडे बरसाए। इसमें गांव घसो खुर्द निवासी सतबीर, उसका चाचा दलबीर, उसकी पत्नी गुड्डी, बेटा विक्रम, सतीश घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी उचाना ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दलबीर की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां दलबीर की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने घायल सतबीर की शिकायत पर गांव छात्तर के ईश्वर, सतपाल, सतबीर, अनूप, सैन भगत, रोहताश, दशहरा, राजा, सतीश, फूल कुमार, नवराज, आनंद, गांव मंगलपुर निवासी प्रेम, जितेंद्र, गांव सेढ़ामाजरा निवासी ओमप्रकाश, गांव सफाखेड़ी निवासी रामसिंह को नामजद कर पांच-छह अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed