फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Munshi ESI shot himself in neck with service revolver In Jind

Jind: मुंशी ईएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद की गर्दन में मारी गोली, पुलिस कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Sat, 24 Jun 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Jun 2023 10:55 AM IST
सार

ईएसआई सतपाल की ड्यूटी सायं आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थी। वह देर सायं को ही ड्यूटी पर पहुंच गया था। देर रात को उन्होंने खुद की सर्विस रिवाल्वर से अपनी गर्दन पर फायर कर लिया। जिसमें वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में ड्यूटी रत पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Munshi ESI shot himself in neck with service revolver In Jind
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के शहर थाना के मुंशी ईएसआई सतपाल ने शुक्रवार रात को अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस कर्मचारी ने गर्दन में गोली मारी ली। वहां पर मौजूद सहायक मुंशी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। जहां से घायल मुंशी को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार फिलहाल ईएसआई खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार ईएसआई सतपाल की ड्यूटी सायं आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थी। वह देर सायं को ही ड्यूटी पर पहुंच गया था। देर रात को उन्होंने खुद की सर्विस रिवाल्वर से अपनी गर्दन पर फायर कर लिया। जिसमें वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में ड्यूटी रत पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सतपाल ने बहुत ज्यादा नशा किया हुआ था।
विज्ञापन


मुंशी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया
इस घटना से पहले वह कई जगह बार-बार फोन भी लगा रहा था। घटना के समय शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार भी पुलिस लाइन में गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रवि खुडिया मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। अभी तक खुद पर सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाकर आत्यहत्या का प्रयास क्यों किया। इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया। शहर थाना प्रभारी डॉ सुनील ने बताया देर रात को थाने में मुंशी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इसके कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed