{"_id":"644a56d6e429c4358a08901f","slug":"misdeed-with-woman-of-jind-after-calling-her-to-rohtak-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: महिला के साथ रोहतक बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: महिला के साथ रोहतक बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
Thu, 27 Apr 2023 05:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Apr 2023 05:52 PM IST
सार
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी रोहतक निवासी विशाल के साथ सोशल साइट पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत होने लगी। इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला को रोहतक बुलाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने युवक, युवक की मां तथा बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी रोहतक निवासी विशाल के साथ सोशल साइट पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत होने लगी। इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। 22 जनवरी को युवक ने उसको रोहतक बुला लिया और एक होटल में ले गया। यहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया काबू
महिला ने आरोप लगाया कि इसमें विशाल की मां तथा उसकी बहन ने भी धोखा दिया। विशाल के साथ उसकी मां तथा बहन भी शामिल हैं। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर विशाल, उसकी मां तथा बहन के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन