फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Misdeed with teenager in bathroom of government school in Jind

Jind: किशोर के साथ सरकारी स्कूल के बाथरूम में कुकर्म, दो युवकों ने बहला-फुसलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 08 Apr 2023 01:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 01:18 PM IST
सार

जींद में किशोर के साथ कुकर्म और महिला से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। अलेवा थाना के एक गांव में 15 वर्षीय किशोर के साथ स्कूल के बाथरूम में दो युवकों ने कुकर्म किया है। वहीं नरवाना में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Misdeed with teenager in bathroom of government school in Jind
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद के अलेवा थाना के एक गांव में 15 वर्षीय किशोर के साथ स्कूल के बाथरूम में दो युवकों ने कुकर्म किया है। अलेवा थाना पुलिस ने पीड़ित किशोर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ कुकर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बहला-फुसलाकर किया कुकर्म
अलेवा थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा स्कूल में गत दिवस शाम को खेलने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही उसके हम उम्र दो युवक उसे बहला-फुसलाकर स्कूल में बने बाथरूम में ले गए। जहां पर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कर्म किया।
विज्ञापन


घटना का परिजनों को उस समय में पता चला जब घर लौटने पर उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई, दबाव देकर पूछने पर उसके बेटे ने दोनों युवकों की करतूत के बारे में बताया। अलेवा थाना पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ कुकर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
अलेवा थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित स्कूल ग्राउंड में खेलने गया हुआ था। दो युवक उसे बाथरूम में ले गए जहां पर उसके साथ कुकर्म किया गया। फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला के साथ दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जींद के सदर थाना नरवाना इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म करने करने का मामला सामने आया है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिला को धमकाने पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसके परिवार के लोग कार्य वंश बाहर गए हुए थे। पीछे से पड़ोसी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद पड़ोसी ने उस पर फिर से दबाव डालना शुरू कर दिया। 15 मार्च से आरोपी व उसके परिजन उसे हर रोज घर आकर धमकी देकर जा रहे हैं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उसके मां बाप के खिलाफ दुष्कर्म करने, घर में घुसकर धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed