{"_id":"585c20d94f1c1b501ae39af1","slug":"miscreants-attacked-shoppers-two-serious-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दुकानदारों पर किया हमला, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दुकानदारों पर किया हमला, दो गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सफीदों रोड पर वीरवार देर शाम गाड़ी सवार बदमाशों ने लोहे का काम करने वाले दुकानदारों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अचानक ही दुकान पर धावा बोल दिया। इससे दुकान में बैठे लगभग आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आईं। बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के दुकानदारों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने अनिल और मनोज की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कृष्णा कालोनी निवासी अनिल कुमार सफीदों रोड पर भारद्वाज पेट्रोल पंप के सामने बिल्डिंग का कार्य करता है। वीरवार शाम को वह अपने जानकारों के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गाड़ी सवार बदमाश आए और दुकान के अंदर घुस गए। बदमाशों ने इस दौरान दुकान के अंदर बैठे लोगों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख बदमाश गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। झगड़े में कृष्णा कालोनी निवासी अनिल कुमार, उसके जानकार मनोज सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि दुकानदारों ने अज्ञात लोगों ने हमला किया है। बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे। हमले में लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को भेज दिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।