फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   man killed by Poles beat

युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 10 Nov 2015 12:27 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शहर के विकास नगर में रविवार रात को एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का कसूर इतना था कि वह शराब नशे में किसी के घर में घुस गया था। उसका शव मकान के चौबारे पर चारपाई पर पड़ा मिला।

पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों को नामजद करके कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


 मृतक की एक आंखों, चेहरे, पीठ और पांव पर चोट के गहरे निशान हैं। पुलिस आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।

गांव कालवा निवासी नीलम ने विकास नगर में एक मकान किराये पर लिया हुआ है। सोमवार सुबह पुलिस को पता चला कि नीलम के घर के चौबारे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान गांव नगूरां निवासी चांदीराम (30) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि चांदीराम की हत्या मकान में किराये पर रहने वाली नीलम और उसके घर में मौजूद लोगों ने डंडों से पिटकर की है।

पुलिस ने जब नीलम से पूछताछ की तो खुलासा किया कि रविवार रात को नगूरां निवासी चांदीराम शराब के नशे में उसके घर में घुस में गया था और गाली गलौच करने लगा।

इस पर उसके घर में मौजूद लोगों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और डंडों से पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सुबह पुलिस को सौंपने की मंशा के चलते उसे चौबारे में चारपाई पर डाल दिया और आगे से दरवाजा बंद कर दिया। जब उन्होंने सोमवार सुबह ऊपर जाकर देखा तो चांदीराम की मौत हो चुकी थी।

पुलिस पूछताछ में हत्या करने के मामले में गांव कालवा निवासी विकास, गांव सिसाय निवासी मनीष व सुनील, गांव वजीरखेड़ा निवासी रामबुल और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खुद ही पहुंच गए थाने
पुलिस के अनुसार गांव नगूरां निवासी चांदीराम की हत्या करने के बाद कुछ हत्यारोपी सदर थाने में पहुंच गए और वहां पर बताया कि विकास नगर में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।

 सदर थाना पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र का मामला होने की बात कही। सूचना पाकर जब पुलिस विकास नगर में पहुंची तो मकान के अंदर कोई नहीं था और चौबारे पर शव पड़ा हुआ था। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान हो पाई।

तीन दिन से घर से निकाला था युवक
मृतक के भाई प्रवीन ने बताया कि चांदीराम मजदूरी करता था और लगभग डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। तीन दिन पहले वह घर से जींद में मजदूरी करने के लिए निकाल था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार को पुलिस उनके घर पर पहुंची और उसकी हत्या होने की सूचना दी।

 उसने बताया कि विकास नगर में उसकी बहन का विवाह हुआ है। अक्सर चांदीराम अपनी बहन से मिलने के लिए वहां पर जाता था। वहीं पर पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाली नीलम ने अपने जानकारों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।


सिटी डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि नगूरां गांव निवासी चांदीराम देर रात मकान के अंदर घुस गया था। मृतक द्वारा अशब्द बोलने पर किरायेदार नीलम ने अपने जानकारों के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया और एक कमरे में बंद कर दिया और यह सोचा कि सुबह होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

लेकिन सुबह जब देखा तो चांदीराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed