{"_id":"571525db4f1c1bae358b4903","slug":"man-got-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालीजनों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
jind/bureau
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खटकड़ में युवक ने पत्नी तथा ससुरालीजनों से आहत होकर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। गांव खटकड़ निवासी बलबीर सिंह ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव भावास निवासी रेखा के साथ उसके बेटे की शादी हुई थी।
शादी के बाद से रेखा उसके बेटे के साथ झगड़ा करती थी। इस दौरान उसने अपने मायके वालों को गांव में बुला लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद से पवन परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बलबीर की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा, साला रवि, रोहित तथा सास बिमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।