{"_id":"5702b3674f1c1bf15dc810d4","slug":"light-thief-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी तालाब से चार लाख की लाइटें चोरी होने का मामला एक चोर धराया, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानी तालाब से चार लाख की लाइटें चोरी होने का मामला एक चोर धराया, पुलिस कर रही पूछताछ
jind/bureau
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पर्यटन स्थल रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई लाइटें चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य टपरीवास कॉलोनी निवासी शिवा पुलिस गिरफ्त में पहुंच गया है।
सुबह सैर करने आए लोगों ने लाइटें चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। अब पुलिस गिरफ्त में आए युवक शिवा से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि रानी तालाब से लाइटें चोरी करने का समाचार अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ा चोर
सिटी रेलवे स्टेशन के पास सुबह लोग सैर के लिए आते हैं। इसी दौरान शहर के प्रतिष्ठित एडवोकेट विनोद बंसल भी टहल रहे थे। विनोद बंसल ने देखा कि तीन युवक कुछ सामान छिपा कर ले जा रहे हैं।
ध्यान से देखने पर पता चला कि यह रानीतालाब की लाइट्स हैं। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद उनको पूरी माजरा समझ आया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान दो युवक भागने में कामयाब हो गए और एक युवक टपरीवास कॉलोनी निवासी शिवा पकड़ा गया। जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सामान खरीदने वालों पर भी हो कार्रवाई
इसी दौरान टीम अन्ना ने रानी तालाब से चोरी की गई लाइटें खरीदने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि रानी तालाब से करीब 25 लाइटें चोरी हुई हैं, लोक निर्माण विभाग इनकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बता रहा है।