{"_id":"645fe03564ec817d44014293","slug":"journalist-of-amar-ujala-died-in-a-road-accident-in-jind-of-haryana-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: अमर उजाला के पत्रकार का सड़क हादसे में निधन, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुखद: अमर उजाला के पत्रकार का सड़क हादसे में निधन, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर
Sun, 14 May 2023 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 12:38 AM IST
सार
मनोज सेवाल सुबह रोहतक से जींद जिले के दिल्लूवाला गांव स्थित अपने घर के लिए निकले थे। जुलाना बाईपास ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मनोज सेवाल का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमर उजाला के हरियाणा में रोहतक संस्करण में उप संपादक के रूप में कार्यरत मनोज सेवाल का जींद में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। पुलिस ने उनके भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
33 वर्षीय मनोज शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रोहतक से जींद जिले के दिल्लूवाला गांव स्थित अपने घर के लिए निकले थे। जब वह जुलाना बाईपास ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज को राहगीरों ने सीएचसी, जुलाना पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दोपहर बाद उनके शव का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। उनके परिवार में पिता प्रेम, मां केला देवी, पत्नी पूनम, पांच वर्षीय बेटा चैतन्य और दो वर्षीय बेटी लक्षिता मौजूद हैं। जींद और रोहतक जिले के समाजसेवियों, नेताओं और पत्रकार संगठनों ने मनोज सेवाल की मृत्यु पर शोक जताया है।