फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, woman , suside, harayana

महिला का शव लटका मिला फांसी पर

Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
jind, woman , suside, harayana
अस्पताल में कार्रवाई करते थाना प्रभारी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 रामनगर में बुधवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या करके शव को फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत गांव बुआना लाखू निवासी राममेहर ने बताया कि उसकी बेटी मनीषा की दो साल पहले रामनगर निवासी मंगल के साथ शादी हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। करीब तीन महीने पहले पानीपत के महिला पुलिस थाने में दहेज को लेकर शिकायत भी दी गई थी, जिसमें ससुराल पक्ष के परिजनों और पंचायत ने उसकी बेटी को ठीक रखने की बात कहकर राजीनामा कर लिया था। बुधवार सुबह उन्हें फोन से सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की ससुरालीजनों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की है और मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव रामनगर निवासी पति मंगल, सास सुमित्रा, चचेरा जेठ राजबीर व जेठानी सुदेश के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन



मृतका के शव को लेने के लिए मायके व ससुराल पक्ष के ग्रामीणों में काफी देर तक खिंचतान का माहौल देखने को मिला। एक तरफ जहां रामनगर गांव के ग्रामीण यह कह रहे थे कि वे मृतका का संस्कार अपने गांव में करेंगे वहीं दूसरी ओर मायका पक्ष के लोग मृतका के शव को अपने गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के बयान दर्ज कर पुलिस ने पति मंगल, सास सुमित्रा, चचेरा जेठ राजबीर व जेठानी सुदेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। इस मामले में जो भी आरोपी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed