{"_id":"585981234f1c1b1f64e3a2e4","slug":"jind-wheat-drops-in-water-for-growth-in-wate-caught-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं में पानी का छिड़काव कर बढ़ा रहे थे वजन, हैफेड के एफआई के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं में पानी का छिड़काव कर बढ़ा रहे थे वजन, हैफेड के एफआई के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
गोदामों पर गेहूं की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव सिल्लाखेड़ी स्थित हैफेड के गोदाम में गेहूं का वजन बढ़ाने के गोरखधंधे का प्रशासन ने छापा मारकर मामले का भंडाफोड़ कर दिया। यहां हैफेड के कर्मचारी ही गेहूं को लोड करने से पहले उस पर पानी का छिड़काव कर वजन बढ़ा रहे थे। जांच टीम के अनुसार गेहूं के कट्टों पर पानी का छिड़काव करके उसे दिल्ली भेजने के लिए गाड़ियों में लोड किया जा रहा था। गेहूं पर पानी के छिड़काव की सूचना डीसी विनय सिंह को मिल गई। डीसी विनय सिंह के आदेश पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने गोदाम पर छापामारी की।
जहां पर गेहूं के कट्टों पर पानी के छिड़काव स्पष्ट दिख दे रहे था। जब एएफएसओ सतीश सेतिया ने टीम के साथ गेहूं के सैंपल लेकर उनकी जांच की तो उसकी नमी 19.4 प्रतिशत निकली, जबकि नियमानुसार गोदाम में रखे गेहूं में 12 प्रतिशत नमी मिलनी चाहिए। गोदाम में पहुंचे कर्मचारियों ने गेहूं के सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट तैयार करके डीसी को सौंपी है। डीसी ने गेहूं पर पानी का छिड़काव करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम को डीसी विनय सिंह को सूचना दी कि गांव सिल्लाखेड़ी के हैफेड गोदाम में गेहूं पर पानी का छिड़काव करके वजन को बढ़ाया जा रहा है। इसके बाद एएफएसओ सतीश सेतिया, डीएसपी विरेंद्र सिंह, एसएसओ विकास, चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह के नेतृत्व में गोदाम पर छापामारी की।
विज्ञापन
जहां पर गोदाम से गेहूं को गाड़ियों में दिल्ली भजने के लिए गाड़ियों में गेहूं को लोड किया जा रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि जिन दो रैकों से गेहूं का उठान किया जा रहा था, वहां पर पानी की नमी स्पष्ट रूप से दिख रही थी। जब छापामार दल ने गेहूं के सैंपल लिए तो तीन रैकों से 12 प्रतिशत नमी की बजाए 19.4 प्रतिशत नमी निकली। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे गोदाम में रखे गेहूं के कट्टों से सैंपल लिए। जहां पर निर्धारित की गई नमी 12 प्रतिशत से सभी में ज्यादा निकली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित अधिकारियों को सौंप दी। हैफेड के डीएम वेदपाल मलिक की शिकायत पर गोदाम के एफआई अमित राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गोदाम में रखा है एफसीआई का गेहूं
एएफएसओ सतीश सेतिया ने बताया कि यह गेहूं एफसीआई का है, जो हैफेड के अधिकारियों की देखरेख यहां रखा गया था। गोदाम में एफआई अमित राणा की देखरेख में लाखों क्विंटल गेहूं शैडो में लगाया गया था। है। अब यहां पर लगे गेहूं को दिल्ली और अन्य जगहों पर भेजने का कार्य किया जा रहा है। उठाए गए गेहूं में नमी की मात्रा पर संदेह होने पर किसी व्यक्ति ने डीसी विनय सिंह को शिकायत कर दी। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई जगहों से सैंपल लिए। जिनकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंप दी गई है।
2014 से रखा था गेहूं, दवा का किया छिड़काव
गोदाम एफआई अमित राणा ने बताया कि सोमवार को एक गोदाम में दवा का छिड़काव करवाया गया था। कुछ जगहों पर दवा का छिड़काव ज्यादा हो सकता है। जिसकी वजह से गेहूं की नमी में बढ़ोतरी पाई गई है। उन्होंने कहा कि यह गेहूं सन 2014 का रखा है, इसके कारण खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए उसमें दवा का छिड़काव किया था और गेहूं पर पानी का कोई छिड़काव नहीं किया गया है।
एएफएसओ सतीश सेतिया ने बताया कि अधिकारियों के लिए गए गेेहूं के कट्टों के ऊपरी भाग के सैंपलों की जांच में 19.4 प्रतिशत नमी मिली। कुछ जगहों से 15.5 प्रतिशत, तो कहीं 12.4 प्रतिशत नमी के गेहूं सैंपल मिले। उन्होंने कहा कि सैंपलों को देखते हुए गेहूं पर पानी मारा गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर डीसी विनय सिंह को सौंप दी है।
चार हजार कट्टों पर छिड़का पानी
हैफेड के डीएम वेदपाल मलिक ने बताया कि गोदाम की तीन रैकों में रखे लगभग चार हजार कट्टों पर पानी का छिड़काव किया गया है। गोदाम के रख रखाव करने का जिम्मा एफआई अमित राणा की थी। इसके लिए एफआई अमित राणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
सख्त कार्रवाई होगी
गेहूं पर पानी छिड़ने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। इसमें शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विनय सिंह डीसी।