{"_id":"58b470b04f1c1b3661830a05","slug":"jind-villagers-alligation-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए अवैध कब्जे करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए अवैध कब्जे करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कारखाना गांव के लोगों ने सरपंच पर अवैध रूप चौपाल का निर्माण कर पंचायती जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए सोमवार पंचायत एडीसी से मिलने पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पंचायत की जमीन पर चौपाल बनवाने के नाम पर कब्जा किया हुआ है। जबकि यह पंचायती जमीन गांव वालों ने सर्वसम्मति से स्कूल में खेल के मैदान के लिए दी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायती जमीन पर खेल का मैदान ही बनना चाहिए। ग्रामीणों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच गांव में और कई अवैध रूप से काम करवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। वही एडीसी ने आमना तास्नीम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आरोप गलत
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैने गांव में किसी प्रकार कोई अवैध कब्जा नहीं किया है। मुझ पर लगाए गए आरोप गलत है।
- उदय सिंह, कारखाना गांव सरपंच