{"_id":"58dc02604f1c1b841663dbd5","slug":"jind-vicale-faall-accident-6-injured-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर खाई में गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर खाई में गिरी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद गड्डों में गिरी क्रूजर गाड़ी व बाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना रोड पर उरलाना गुरुद्वारे के पास बुधवार को अचानक बाइक आगे आने से श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी गड्ढों में पलट गई। इसमें क्रूजर में सवार 11 श्रद्धालु और बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार श्रद्धालु क्रूजर गाड़ी में सवार होकर गांव पाथरी की तरफ पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे।
जब वह उरलाना गुरुद्वारे के निकट पहुंचे तो इसी दौरान क्रूजर गाड़ी के आगे बाइक सवार युवक आए गए और दोनों में टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर के निकट बने गड्ढे में जा गिरी। इसमें क्रूजर में सवार गांव आबला निवासी विक्रम, कोमल, यशवीर, गांव कोलह निवासी शकुंतला, अढ़ाई माह की हर्ष, असंध निवासी अमन, गुरुमित, विद्या, नीरू व नगूरां निवासी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं बाइक सवार गनौर के वानपूर निवासी रिंकू व विकास भी गंभीर रूप से घायल हैं। क्रूजर में सवार ईश्वर ने बताया कि वे असंध से क्रूजर में सवार होकर मां पाथरी पर पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे। जब वे सफीदों-गोहाना रोड पर उरलाना गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से क्रूजर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक और क्रूजर गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार रिंकू ने बताया कि वह विकास सफीदों में अपना 10वीं का पेपर देने के लिए आ रहा था। क्रूजर चालक ओवरटेक कर रहा था। इससे यह हादसा हुआ। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।