फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, shop, stolen, mobile, tv, harayana

दो दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल और एलईडी टीवी चोरी

Wed, 03 May 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 03 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
jind,  shop, stolen, mobile, tv,  harayana
जुलाना की पुरानी अनाजमंडी गेट के पास स्थित दुकान का टूूटा हुआ शट्टर व ग्लास का गेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 पुरानी अनाज मंडी के गेट के पास आमने सामने स्थित दो दुकानों पर रात को चोरों ने शटर तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना की पुरानी अनाज मंडी के गेट के पास स्थित एएच कम्युनिकेशन और शर्मा इलेक्ट्रॉनिकस की दुकान से चोरों ने सोमवार रात के समय शटर और ग्लास गेट को तोड़कर लाखों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

एएच कम्युनिकेशन के मालिक मोहन ने बताया कि वह शाम को दुकान को बंद करके गया था। सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि आपकी दुकान का ताला टूटा है। तो उसने आकर देखा कि दुकान में रखे एक लाख रुपये के मोबाइल चोरी हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक रामअवतार शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान से लगभग 15 लाख रुपयों के एलईडी टीवी पर हाथ साफ कर दिया है। सुबह एक पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा है और अंदर लगा हुआ ग्लास का गेट भी टूटा है। उसने दुकान पर पहुंच कर देखा तो सभी एलईडी टीवी चोरी हो चुके थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।             
विज्ञापन

        
जल्द पकड़ेंगे चोरों को             
पुलिस को शिकायत मिली है कि चोरों ने पुरानी अनाजमंडी के पास स्थित दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।  -कृष्ण खर्ब, मंडी चौकी इंचार्ज जुलाना ।             
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed