{"_id":"58d1731f4f1c1b8a591a1258","slug":"jind-school-students-exam-fraud-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का रजिस्ट्रेशन तक नहीं, परीक्षा दे रहे थे बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल का रजिस्ट्रेशन तक नहीं, परीक्षा दे रहे थे बच्चे
ब्यूरो/जींद,अमर उजाला
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के एक से एक बड़े मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला जाट सीनियर सेकेंडरी मेें सामने आया है। यहां डीईओ ने जांच के दौरान पाया कि एक परीक्षा देने वाले बच्चों ने किसी दूसरे स्कूल की ड्रेस पहनी है, जबकि यहां परीक्षा केंद्र दूसरे स्कूल का है। ऐसे 10 विद्यार्थी परीक्षा देते पाए गए। डीईओ फ्लाइंग टीम मंगलवार सुबह 10वीं की परीक्षा के दौरान जांच के लिए जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां पाया कि 10 बच्चे गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंधवीखेड़ा की ड्रेस में बैठे परीक्षा दे रहे हैं, यह परीक्षा केंद्र किसी दूसरे स्कूल का है। इससे साफ हुआ कि जो बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, उस स्कूल को मान्यता ही नहीं है। इन बच्चों का रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे स्कूल के माध्यम से करवाया गया है। हालांकि ये बच्चे पहले हुई परीक्षा के दौरान भी शिक्षा विभाग के नोटिस में आ चुके हैं।
यह मामला पहले भी सामने आ चुका है। जो बच्चे एक बार परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं, वे परीक्षा देंगे, लेकिन यह फर्जीवाड़ा स्कूल के स्तर पर हुआ है। ऐसे में पूरा मामला शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। अब वहीं से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- वंदना गुप्ता, डीईओ, जींद।