फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Ramniwas Surjakheda had not joined BJP yet, will the party give ticket now?

Jind: अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुए थे रामनिवास सुरजाखेड़ा, क्या पार्टी अब देगी टिकट?

Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
सार

जिस प्रकार से रामनिवास सुरजाखेड़ा ने मामला दर्ज होने के बाद अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा है कि उनके खिलाफ यह राजनीतिक साजिश है, ऐसे में अब देखना होगा कि राजनीतिक सुरजाखेड़ा का राजनीतिक भविष्य अब क्या होगा।

विज्ञापन
Jind: Ramniwas Surjakheda had not joined BJP yet, will the party give ticket now?
रामनिवास सुरजाखेड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के नरवाना से विधायक रहे रामनिवास सुरजाखेड़ा अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले ही उनपर दुष्कर्म का मामला दर्ज हो गया। अब सुरजाखेड़ा की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। राजनीतिक रुप से भी उनको काफी नुकसान होगा। ऐसे में उनको किसी भी पार्टी से टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन


रामनिवास सुरजाखेड़ा 2019 में जजपा की टिकट से नरवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। जजपा में रहते हुए ही उन्होंने जजपा के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया था। उनके कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पक्ष में बयान आ रहे थे।
विज्ञापन


अभी 22 अगस्त को ही रामनिवास सुरजाखेड़ा ने जजपा से इस्तीफा दे दिया था। उसी दिन रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भाजपा में जल्द शामिल होने की बात कही थी, लेकिन वह भाजपा में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बाद 26 अगस्त को कुरुक्षेत्र के पीपली में भाजपा द्वारा दलित सम्मेलन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में सुरजाखेड़ा के भाजपा में शामिल होने की सूचनाएं आने लगी, लेकिन वह इस सम्मेलन में भी भाजपा में शामिल नहीं हो पाए। अब क्यास लगाए जा रहे थे कि एक सितंबर को जींद में होने वाली जन आशीर्वाद रैली में रामनिवास सुरजाखेड़ा भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन इससे पहले ही यह मामला हो गया।


अब रामनिवास सुरजाखेड़ा की राजनीतिक मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। रामनिवास सुरजाखेड़ा नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल ही है। रामनिवास सुरजाखेड़ा के लिए यह राजनीतिक रुप से काफी बड़ा झटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed