फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Principal absconding even after 24 hours surrounded by allegations of exploitation of girl students

Jind: 24 घंटे बाद भी छात्राओं के शोषण के आरोपों से घिरा प्राचार्य फरार, जांच को एसआईटी गठित

Fri, 03 Nov 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 09:36 PM IST
सार

डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में गठन हुआ है। छात्राओं ने मामले में शिकायत की थी। महिला आयोग ने 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Jind: Principal absconding even after 24 hours surrounded by allegations of exploitation of girl students
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना के राजकीय स्कूल में छात्राओं के शोषण के आरोपों से घिरे प्राचार्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। महिला आयोग ने पुलिस को 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक पुलिस प्राचार्य तक नहीं पहुंच पाई। प्राचार्य को पकड़ने और पूरे मामले की जांच के लिए डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में एसआईटी भी गठित की गई है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

विज्ञापन


उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने पांच पेज का पत्र भेजकर प्राचार्य पर उनको प्रताड़ित करने व शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद उचाना थाना पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार को हरियाणा महिला आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी की टीम, डीएसपी, उचाना थाना प्रभारी व जांच अधिकारी समेत प्राचार्य को भी पंचकूला तलब किया था।

विज्ञापन

 

यहां प्राचार्य तो नहीं पहुंचा, लेकिन उसके बेटे वकील के साथ पहुंचे थे। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनु भाटिया ने पुलिस को एसआईटी गठित करने व 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्राचार्य को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने कहा कि टीम प्राचार्य को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को तुरंत प्राचार्य काे गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। यदि पुलिस ऐसा नहीं कर पाई तो फिर महिला आयोग इस मामले में और सख्त कदम उठाएगा। -रेनु भाटिया, चेयरपर्सन महिला आयोग, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed