{"_id":"570010d84f1c1b2e01f0010e","slug":"jind-news-hindi-news-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज की फेयरवेल पार्टी में कुछ युवकों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज की फेयरवेल पार्टी में कुछ युवकों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में कुछ युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। शराब पीकर कालेज में पहुंचे युवक लड़कियों को कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ बदतमीजी करने लगे, इसी दौरान कालेज प्रशासन ने युवकों से लड़कियों के कमरे से निकालकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि कालेज प्रशासन ने उनके कालेज के छात्र नहीं होने की बात कही, लेकिन पुलिस के अनुसार हंगामा करने वाले युवकों के पास कालेज के ही आई कार्ड मिले हैं। शनिवार को कालेज के बीएससी कक्षा के बच्चों ने फेयरवेल पार्टी आयोजित की थी। इसमें अध्यापकों के सामने ही कुछ छात्र शराब के नशे में पार्टी में पहुंच गए।
बताया जाता है कि कुछ देर तक पार्टी चलती रही, उसके बाद तीनों छात्र ने एक लड़की को कमरे में बंद कर लिया। कॉलेज प्रशासन ने कमरा खुलवाकर तीनों से पूछना चाहा तो तीनों छात्रों ने कॉलेज स्टाफ के साथ बदतमीजी की। जिस पर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। प्राचार्य प्रदीप ने बताया कि तीनों युवक किस कक्षा के हैं, अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
इसकी जांच की जा रही है। उनके पास किसी लड़की ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। जिस पर कार्रवाई की जाए। एसएचओ सज्जन कुमार ने बताया कि उनके पास प्राचार्य का फोन आया था कि कुछ बच्चे कॉलेज में शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। वहां पुलिस कर्मचारी भेजे गए तो तीन युवकों को कॉलेज से काबू कर लिया गया। फिलहाल छात्राओं के परिजनों को बुलवाया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।