फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: killed the retard to make himself appear dead on paper

Jind: खुद को मृत दिखाने के लिए हमउम्र मंदबुद्धि को अपने कपड़े पहनाकर मार डाला, शव सड़क पर फेंका, यह थी वजह

Sat, 01 Jul 2023 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 12:08 AM IST
सार

कैथल के कमालपुर निवासी जोगी ने दलबीर की हत्या  की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी खुद को मरा हुआ साबित करना चाहता था।

विज्ञापन
Jind: killed the retard to make himself appear dead on paper
पुलिस गिरफ्त में दलबीर की हत्या करने का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में खेड़ी तलोडा निवासी दलबीर (61) की हत्या की गई थी। उसका शव वीरवार की सुबह शामदों गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला था। हत्या के आरोपी कैथल जिले के कमालपुर निवासी जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


उचाना डीएसपी संदीप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी जोगी ने पुलिस को बताया कि कंबाइन और ट्रैक्टर के लिए कर्ज लिया था। उसके ऊपर 35-40 लाख रुपये की देनदारी है। कर्ज माफ करवाने और बीमा की राशि लेने के लिए वह खुद को मृत घोषित करना चाह रहा था।
विज्ञापन


इसीलिए उसने दलबीर को अपने कपड़े पहना कर उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया था। आरोपी ने बताया कि वह खुद को मृत घोषित करने की योजना कई दिनों से बना रहा था लेकिन उसे अपनी उम्र का कोई व्यक्ति नहीं मिल रहा था। वह 28 जून को पिल्लूखेड़ा के पास वॉशिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी की धुलाई करवा रहा था तो उसे वहां दलबीर दिखाई दिया जो मंदबुद्धि था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के अनुसार उसने दलबीर को निशाना बनाने के लिए उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे खटकड़ गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्टे पर ले गया। वहां पर उसने गला दबाकर दलबीर की हत्या कर ने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। फिर उसने ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दलबीर के शव को शामदो के पास कैथल-जींद रोड के बीच में फेंक दिया।

शव के कुछ ही दूरी पर उसने अपनी गाड़ी, मोबाइल फोन और अन्य कागजात वहीं छोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह मौके से भाग गया। पुलिस को मौके से आरोपी की गाड़ी, मोबाइल फोन तथा अन्य कागजात बरामद हुए थे।

शव को वाहन कुचल देते तो नहीं हो पाती शिनाख्त
आरोपी जोगी ने पहचान छिपाने के लिए शव को सड़क पर फेंका था ताकि आने-जाने वाहन उसे कुचल दें ताकि उसकी शिनाख्त न हो पाए। वहीं शव के कुछ ही दूरी पर अपनी गाड़ी और मोबाइल फोन छोड़ दिया, ताकि पुलिस समझे कि मरने वाला बोलेरो गाड़ी का मालिक था। आरोपी ने दलबीर को अपने कपड़े पहना दिए थे, जिससे किसी को भी शक न हो लेकिन पुलिस की जांच बोलेरो और मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी तक जा पहुंची और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूरी सच्चाई उगल दी।


पुलिस ने इस मामले में आरोपी कैथल जिला के गांव कमालपुर निवासी जोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन माफी और बीमा राशि लेने के लिए खुद को मरा हुआ घोषित करना चाहता था। उसने योजनाबद्ध तरीके से दलबीर की हत्या कर शव को सडक़ पर फैंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। -संदीप कुमार, डीएसपी, उचाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed