{"_id":"57bc9da94f1c1b6138d500ae","slug":"jind-harayana-open-court-status-complain-comes-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले दरबार में जान सकेंगे शिकायत का स्टेटस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले दरबार में जान सकेंगे शिकायत का स्टेटस
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब उन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, जो लोग थाने और चौकी में अपनी शिकायत दर्ज करवा देते हैं, लेकिन उन्हें शिकायत दर्ज करवाने के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिलती। शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देने के लिए जिला पुलिस 27 अगस्त को जिले के सभी थानों और चौकियों में खुला दरबार लगाएगी। खुले दरबार में थाना प्रभारियों के साथ-साथ डीएसपी भी मौजूद रहेंगे। इसमें शहर थाना में थाना प्रभारी के साथ-साथ डीएसपी सिटी कप्तान सिंह भी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुुनेंगे। इसके साथ ही सदर जींद थाना में थाना प्रभारी और डीएसपी कुलवंत बिश्रोई, जुलाना थाना में थाना प्रभारी और डीएसपी विरेंद्र सांगवान रहेंगे।
अलेवा थाना में थाना प्रभारी तथा पिल्लूखेड़ा थाना में एसएचओ मुकदमों और शिकायतों को सुनेंगे। इसके साथ ही सफीदों थाना प्रभारी और डीएसपी हरेंद्र सिंह शिकायतों के बारे में लोगों की समस्या से अवगत होंगे। थाना उचाना और सिटी थाना नरवाना में थाना प्रभारियों के साथ-साथ जिला इंस्पेक्टर नरसिंह मौजूद रहेंगे। एसएचओ सदर नरवाना में थाना प्रभारी और एएसपी वसीम अकरम नरवाना में मौजूद होंगे। थाना गढ़ी में एसएचओ और महिला थाना में महिला एसएचओ लोगों को शिकायतों के स्टेटस के बारे में उन्हें अवगत करवाएंगे।
सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने थानों में 27 अगस्त को सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। जरूरत के अनुसार उनका मौके पर ही निदान करेंगेे। थाना और चौकी इंचार्ज लोगों की स्टेटस रिपोर्ट पर उन्हें संबंधित जानकारी देंगे तथा लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त भी करेंगे।
विज्ञापन
शशांक आनंद, एसएसपी, जींद।