{"_id":"5828b6c64f1c1ba16fb3c016","slug":"jind-harayana-fire-in-haitheri-loss-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैचरी में आग से करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैचरी में आग से करोड़ों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हैचरी मोरखी में आग लगने से जली मशीनों की आग बुझाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव मोरखी-लुदाना मार्ग पर गांव मोरखी स्थित मोर हैचरीज की ब्रॉयलर यूनिट में आग लगने से करोड़ों रुपये की लागत की मशीनरी जलकर राख हो गई। कर्मचारियों ने हैचरी के मालिक राजकुमार मोर और फायर बिग्रेड विभाग को आग लगने की सूचना दी। फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मशीनें और मुर्गियां जल चुकी थी। मोर हैचरी के मालिक राजकुमार उर्फ राजू मोर ने बताया कि रात वह अपने पानीपत स्थित निवास पर थे। रात को लगभग 10 बजे कर्मचारियों ने फोन से सूचना दी कि हैचरी की ऊपर वाली मंजिल में आग लग गई है। उन्होंने उसी समय पानीपत से मोरखी गांव स्थित हैचरी में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग बिजली की शॅाट सर्किट होने से लगी है।
आग लगने के बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने मौके पर तुरंत पहुंचकर आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, मगर आग कर्मियों की कोशिश के बाद भी नहीं बुझ पाई। उन्होंने बताया कि आग लगने से उन्हें करीब तीन करोड़ रुपये लागत की मशीनरी व बिल्डिंग के साथ-साथ तीसरी मंजिल में 38 हजार मुर्गियां जलने से काफी नुकसान हो गया है। राजकुमार मोर ने बताया कि एक शेड का क्षेत्र 370 गुणा 36 फुट का है। इसमें 70 हजार मुर्गियों रखने की जगह है। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल में आग लगने से बीच वाली मंजिल के लेंटर में भी दरारें आ गई हैं और ऊपर बनाया गया पानी का टैंक भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।