{"_id":"57d84d904f1c1ba73dd48135","slug":"jind-harayana-crime-news-loot-bike-riders-cash-bike-mobile-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार से की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झमौला के निकट रात को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट करके एक व्यक्ति से बाइक, नकदी और मोबाइल को लूट लिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के सर्च अभियान चलाए जाने पर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर चार-पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव गिरावड़ रोहतक निवासी बिजेंद्र सिंह रात को किसी कार्य के लिए गांव गढ़वालीखेड़ा बाइक से जा रहा था। जब वह गांव झमौला के निकट पहुंचा, तो दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवक पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने बिजेंद्र के साथ पिटाई करनी शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने उसकी जेब से साढ़े 10 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल को छीन लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश मौके से गायब हो चुके थे। बाद में राहगीरों की सहायता से लूटपाट की सूचना जुलाना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन