फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime, car, accident, railway gate, break, jind, harayana

कार रेलवे फाटक तोड़कर ट्रक से टकराई

Mon, 14 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 14 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, crime, car, accident, railway gate, break,   jind,  harayana
क्षतिग्रस्त गाड़ी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 दिल्ली-पटियाला हाइवे पर नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर शराब के नशे में धुत कार चालक ने रेलवे फाटक तोड़ दिया। कार दोनों बैरियर को तोड़ती हुई दूसरी ओर खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना को अंजाम देकर युवक घायलावस्था में मौके से फरार हो गए। घटना उस समय की है जब रात को जयपुर-चंडीगढ़ रेल को क्रॉसिंग देने के लिए रेलवे फाटक को बंद किया गया था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कार ने रेलवे फाटक के दोनों बैरियरों को तोड़ दिया। गनीमत यह रही की ट्रेन आने में कुछ समय बाकी था।



रेलवे गेटमैन रमेश ठाकुर ने बताया कि रात 12 बजकर 30 मिनट पर जयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन के लिए रेलवे फाटक को बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि वह ट्रेन चालक को लाइट दिखा ही रहा था कि अचानक एक कार तेज रफ्तार से आई और दोनों फाटकों को तोड़कर सामने ट्रक में जा टकराई। इस कारण कार के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि कार के टकराते ही दूसरी ओर से ट्रेन भी आ गई, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि गाड़ी में तीन युवक सवार थे और वे शराब के नशे में धुत थे। गेटमैन ने बताया कि तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed