फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, firing, seven injured, marrige, party, harayana

लेडीज संगीत में हर्ष फायरिंग, सात घायल

Mon, 08 May 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Mon, 08 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
jind, firing, seven injured, marrige, party, harayana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : dummy pic

विज्ञापन
 शहर के मेन बाजार स्थित हनुमान गली में शादी समारोह के लेडीज संगीत के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से चली गोली के छर्रे लगने से सात लोग घायल हो गए। अचानक सात लोग घायल होने से शादी समारोह की खुशियों में अचानक ही कोहराम मच मच गया। छर्रे लगने से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। गोली लगने घायल होने की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी समुंद्र सिंह, सिविल लाइन चौकी प्रभारी शशि प्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस के अनुसार हनुमान गली निवासी रमेश गोयल के बेटे अंकुर गोयल की शादी होनी है। रविवार रात को घर पर लेडीज संगीत हो रहा था। इसमें पुरुष और महिला डीजे के गानों पर थिरक रहे थे। इसी दौरान शादी समारोह में शामिल होने आए उनके एक जानकार ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। कार्यक्रम मकान के अंदर होने के कारण गोली मकान की छत से टकराकर वापस डीजे पर डांस कर रहे लोगों को लग गई। इस दौरान गोली और छर्रे लगने से गांधी गली निवासी तरुर, सरोज गोयल, मुन्नी देवी, राजेश, अमृता, रमेश, विकास घायल हो गए।
विज्ञापन


बाद में वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने घायल लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शहर थाना प्रभारी समुंद्र सिंह ने बताया कि शादी समारोह के लेडीज संगीत के दौरान हुई फायरिंग के दौरान सात लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को उपचार चल रहा है। बाद में बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed