फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, fight, bijli wire

बिजली के तार बदलने गए कर्मचारियों से हाथापाई

Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव रसीदां में तार बदलने गए बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करके 30-40 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली निगम जेई संजीव कुमार ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में खंभे से मीटर तक जाने वाली तारों को बदलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

निगम की योजना के तहत बुधवार को निगम के कर्मचारी गांव रसीदां गए थे। जब निगम के कर्मचारी बिजली के तारों को बदल रहे थे तो कुछ लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बिजली कर्मचारियों के साथ हाथापाई पर उतर आए। ग्रामीणों ने कर्मियों को तार नहीं बदलने दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव रसीदां निवासी साहब सैनी, लाली सैनी, रेशम को नामजद करके 30-40 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed