{"_id":"591215444f1c1bfc7e851275","slug":"jind-dead-student-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फैक्टरी में पेड़ पर फंदे में लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद फैक्टरी में पेड़ पर फंदे में लटका मिला छात्र का शव
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Wed, 10 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
किलाजफरगढ़ गांव में जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किलाजफरगढ़ गांव में वर्षों से बंद पड़ी आईसीएल फैक्टरी में तीन से लापता छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। शव फंदे पर लटके होने की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार गांव किलाजफरगढ़ का एक व्यक्ति जो खेतों में अपने पशुओं लेकर आया था। जब वह बंद पड़ी आईसीएल फैक्टरी में पहुंचा तो उसने पीपल के पेड़ पर एक युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। जुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और शव की शिनाख्त की। शव की पहचान नौवीं कक्षा के छात्र राहुल के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। छात्र की मौत से गांव में मातम छा गया। किलाजफरगढ़ का राहुल नौवीं कक्षा में पढ़ता था और तीन दिन से घर से लापता था। परिजनों ने राहुल की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को जब सूचना मिली कि एक शव पेड़ पर लटका है, तो परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो वह शव राहुल का ही था। जो कि फांसी पर लटका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
मामले की जांच जारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि किलाजफगढ़ गांव में पेड़ पर एक शव फांसी पर लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -चंद्रभान सिंह, थाना प्रभारी जुलाना ।