{"_id":"58879ff94f1c1b5c02cf54e7","slug":"jind-crime-news-attack-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद युवकों ने तीन लोगों पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद युवकों ने तीन लोगों पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हांसी ब्रांच नहर पर रंजिश के चलते हथियारबंद युवकों ने तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो युवकों को नामजद करके 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जोगेंद्र नगर निवासी दलशेर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर हांसी ब्रांच नहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कालोनी के ही कालू, अजू अपने 10-12 सदस्यों के साथ आए और उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने अपने पास मौजूद तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
हमला होता देखकर उसका भाई अनिल व उसका दोस्त मोनू वहां पर पहुंच गए और बीच बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन युवकों ने उन दोनों पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बाद में आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दलशेर की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने दलशेर की शिकायत पर जोगेंद्र नगर निवासी कालू व अजू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।