{"_id":"591601914f1c1b231f8540ea","slug":"jind-atm-card-fraud-80-thoushand-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर दो लोगों के खाते से निकाले 80 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर दो लोगों के खाते से निकाले 80 हजार
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Sat, 13 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
dummy pic
- फोटो : dummy pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थान से एटीएम कार्ड बदलकर दो उपभोक्ताओं के खाते से 80 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। शिव कॉलोनी निवासी बलवान सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकलाने के लिए गया था, लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले। इस दौरान एक युवक ने सहायता के नाम पर एटीएम कार्ड को ले लिया और मौका पाकर कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।
मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसको एटीएम कार्ड बदलने का पता चला। उधर पिल्लूखेड़ा निवासी रामबीर पांचाल का सफीदों की पीएनबी के एटीएम से कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।