फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: ADGP met the girl students, police deployed outside the school

छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामला: एडीजीपी ने छात्राओं से की मुलाकात, स्कूल के बाहर की पुलिस तैनात

Fri, 24 Nov 2023 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 08:12 PM IST
सार

श्रीकांत जाधव ने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर दिया है। उन्होंने कहा कि समस्या होने पर बेझिझक बात करें। 

विज्ञापन
Jind: ADGP met the girl students, police deployed outside the school
त्रकारों से बातचीत करते हुए हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय बाद हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव शुक्रवार को स्कूल में पहुंचे और पीड़ित छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी है तो वह उनके खुद के नंबर पर संपर्क कर जानकारी दे सकती हैं। इसके अलावा स्कूल के बाहर पुलिस तैनात करवाई गई, ताकि छात्राओं पर कोई दबाव न बना सके।

विज्ञापन


एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कहा कि यह मामला गंभीर है। भविष्य में इस तरह के मामलों से बचने के लिए छात्राओं को आगे आने की जरूरत है। उन्हें किसी से डरने या दबाव में आने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिकायत पेटिका रखवाई गई है। जिले के बाकी स्कूलों में भी शिकायत पेटिका रखवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


एसआईटी मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में जो कार्रवाई हुई है या तथ्य सामने आए हैं, उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई नई बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाने के निर्देश
एडीजीपी ने कहा कि छात्राओं में किसी तरह का डर या शंका न हो, इसलिए वह खुद स्कूल पहुंचें और बच्चों को कहा कि वह किसी के दबाव में न आएं। यह बेटियों की शिक्षा, आबरू के लिए बड़ी बात है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन के अलावा अपना फोन नंबर भी छात्राओं के साथ शेयर किया है, जिस पर कॉल कर छात्राएं अपनी समस्याओं को बता सकती हैं। उन्होंने स्कूल में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाने के निर्देश दिए।


आरोपी प्राचार्य को भेजा जा चुका जेल
हालांकि इस मामले में छात्राओं ने राष्ट्रपति, महिला आयोग, राज्यपाल समेत कई जगह अपना पांच पेज का शिकायत पत्र भेजा था। इसके बाद मामले की जांच हुई और आरोपी प्राचार्य के खिलाफ उचाना थाने में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है। अब इस मामले की गहनता से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एएसपी से लेकर डीएसपी, महिला थाना प्रभारी समेत कई जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed