फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, acid attacker arrest, today go in court, harayana

तेजाब फेंकने के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, आज होंगे अदालत में पेश

Wed, 21 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 21 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
jind, acid attacker arrest, today go in court,    harayana
पीड़िता से जानकारी लेते कानूनी सेवा प्राधिकरण टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भोंसला गांव में एक ही परिवार के छह लोगों पर तेजाब फेंकने के आरोपी राकेश और उसके पिता बलबीर को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, घायलों के परिजनों के अनुसार बार-बार आरोपियों की एक बहू का नाम आने के कारण वे खफा थे, इसके चलते ही घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों के अनुसार आरोपी राकेश की पत्नी का नाम सुमन है, जो करीब एक साल से अपने मायके में है। वहीं उनके घर में भी सुमन नामक युवती है।

जब भी घर के लोग सुमन को बुलाते, राकेश और उसके परिवार को इससे चिढ़ होती थी। इसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है, लेकिन मामला निपट गया था। इसके चलते ही तेजाब से हमला किया गया है। गौरतलब है कि भोंसला गांव में सोमवार दोपहर बाद दो लोगों ने एसिड अटैक किया था। इसमें एक युवती सहित तीन महिला और तीन पुरुष झुलस गए थे। घायल मनोज के अनुसार आरोपी राकेश और बलबीर उसे जबरदस्ती अपने घर ले गए। यहां पर उसे जबरदस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश करने लगे। शोर-शराबा करने पर साथ लगते उसके मकान से उसके परिवार से लोग पहुंच गए। तेजाब से भरी बोतल से तेजाब उनके ऊपर फेंक दिया। तेजाब फेंकने से मनोज, सुरेंद्र, जितेंद्र, सोनिया, इंद्रो, शांति झुलस गए थे।
विज्ञापन



सहायता के लिए कानूनी सेवा प्राधिकरण की टीम पहुंची
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों अनुसार तेजाब से झुलसने वाली महिलाओं को आर्थिक और कानूनी सहायता दी जाती है। इसके चलते जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की टीम पैरालीगल वॉलंटियर वेद प्रकाश और एडवोकेट अनिल लाठर घायलों सेज मिलने अस्पताल पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि सीजेएम डॉ. अशोक कुमार ने उन्हें पूरी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम ने घायलों से घटना के साथ-साथ इलाज की भी जानकारी ली। इन लोगों ने जाना कि इलाज में पैसे की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक को मिली छुट्टी, पांच का इलाज जारी
 तेजाब हमले में घायल जितेंद्र को चिकित्सकों छुट्टी दे दी है। जितेंद्र ने सेना की भर्ती के लिए परीक्षा दे रखी है और अभी उसका परिणाम आना है। अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

आंख में गया केमिकल
केमिकल का हमला हुआ है। यह तेजाब है या नहीं इसकी पुष्टि एफएसएल ही करेगी। एक पीड़ित सुरेंद्र की आंख में केमिकल गया है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं है। आंखों के चिकित्सक को दिखाया गया है, खतरे की बात नहीं है। केमिकल अटैक के प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. अनिल जैन, चिकित्सक।


 तेजाब फेंकने के आरोपी राकेश, बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामला आरोपियों की बहू को लेकर ही बढ़ा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।  -राजकुमार, उचाना थाना प्रभारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed