फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: 15 people including bank relationship manager defrauded couple of Rs 9 crore

Jind: दंपती से बैंक रिलेशनशिप मैनेजर समेत 15 ने की नौ करोड़ की धोखाधड़ी, जमीन पर लिया था लोन

Thu, 29 Aug 2024 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 11:52 PM IST
सार

जमीन पर लोन लिया था। बुजुर्ग दंपती के खाते से खुद के खातों में ट्रांसफर किया गया है। 

विज्ञापन
Jind: 15 people including bank relationship manager defrauded couple of Rs 9 crore
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद में एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर के बुजुर्ग दंपती से नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर समेत 14 नामजद व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


अर्बन एस्टेट निवासी बुजुर्ग राजेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान में सलोनी गोयल अपने परिवार के साथ रहती थी। वर्ष 2021 में सलोनी ने उनके दो खाते एचडीएफसी बैंक में खुलवाए थे। इस पर उन्होंने नौ करोड़ रुपये का कृषि लोन करवाया था। उन्होंने इस राशि को खाते से नहीं निकाला था।
विज्ञापन


बैंक ने इसमें सलोनी गोयल को उनका रिलेशनशिप मैनेजर बनाया हुआ था। इसके चलते सलोनी के पास उनके बैंक खातों की पासबुक, चेकबुक, एफडी प्रमाण पत्र रखे हुए थे। लगभग दो माह पहले बैंककर्मी उनके पास आए और कृषि लोन की किस्त बकाया होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने लोन की राशि को खातों से नहीं निकलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब खातों की जांच करवाई गई तो राशि निकली हुई मिली। उनके खाते से राशि निकालकर कई खातों मे डाली गई थी। इस तरह से उनके साथ नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सलोनी ने अपने परिवार के सदस्यों तथा बैंक कर्मियों के साथ मिलकर राशि को अपने परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर लिया है। उनके खाते से दो करोड़ 28 लाख रुपये, उनकी पत्नी प्रेम के खाते से दो करोड़ 15 लाख रुपये सलोनी गोयल के यूपीआई व अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर हुए मिले हैं।


इसके अलावा भी कई अन्य खातों में राशि डाली गई है। इस बारे में जब उन्होंने सलोनी तथा उसके पति से पूछताछ की तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्र की शिकायत पर बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर सलोनी गोयल, उसके पति मोहित गोयल, कपिल गोयल, कपलेश गोयल, मीना गोयल, संत कुमार, संजीव गोयल, डेविड सैनी, राहुल, आशीष रस्तोगी, विजय नयर, राजीव गोयल, गगन नयर, महेश कुमार, रमेश को नामजद कर बैंक के कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed