फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jild, murder, one arrest, harayana

तीन साल पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए की हत्या, एक गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 21 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
jild, murder, one arrest, harayana
नागरिक अस्पताल में परिजनों व पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी लेते हुए एसएसपी शशांक आनंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के शिव चौक पर युवक लक्की की हत्या तीन साल पहले हुए झगड़ा का बदला लेने के चलते की गई है। इससे पहले भी लक्की पर दो जानलेवा हमले हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले में आठ युवकों के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस दौरान संभावित ठिकानों पर छापामारी करके हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिल कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे लक्की की तीन साल पहले रामराये गेट निवासी सोम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और झगड़े के बाद से आरोपी सोम उसके बेटे लक्की से रंजिश रखता था।
विज्ञापन


इसी रंजिश के कारण पहले भी उस पर दो बार जानलेवा हमला करवा चुका है। अब भी सोम उसके बेटे की कई दिन से हत्या करने की फिराक मे था। आरोपी सोम की शातिर बदमाश गांव पड़ाना निवासी सोमबीर, गांव नगूरां निवासी राकेश मिढ़ा, चौड़ी गली रोहतक रोड निवासी आशीष खोखर से दोस्ती है और आरोपी कई दिन से उसके बेटे के पीछे पड़े थे। वीरवार देर शाम को जब उसका बेटा बाइक पर सवार होकर शिव चौक पर गया था तो इसी दौरान इस गैंग के लोगों ने बाइक सवार दो युवकों से गोली मारवाकर हत्या करवा दी। इस साजिश में वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोदी, संदीप, मुकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र ने भी साजिश रची है। उसके बेटे की हत्या की पूरी घटना शिव चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामराये गेट निवासी सोम, गांव पड़ाना निवासी सोमबीर, गांव नगूरां निवासी राकेश मिढ़ा, चौड़ी गली रोहतक रोड निवासी आशीष खोखर, वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोदी, संदीप, मुकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी सोम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार गोली और दूसरी बार छुरी से किया था हमला
मृतक के पिता अनिल ने बताया कि उसके बेटे पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका है। पहले तो भिवानी रोड पर उस पर फायरिंग की थी, लेकिन गोली लगने से बच गया था। इसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया था। लगभग एक साल पहले भी इन्हीं आरोपियों ने मीट मार्केट में उसके बेटे पर छुरी से गर्दन पर हमला कर दिया था। इसमें वह बाल-बाल बच गया था।

एसएसपी के आश्वासन पर उठाया शव
युवक लक्की की हत्या की सूचना पाकर परिजन शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। जहां पर परिजनों ने शुरुआत में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बाद में एसएसपी शशांक आनंद नागरिक अस्पताल में पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इस दौरान एसएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक पर है पांच आपराधिक मामले
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि मृतक लक्की पर भी शहर थाने में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में आरोपी सोम पर फायरिंग करने का मामला दर्ज किया था। इसी प्रकार एक मारपीट, एक अवैध पिस्तौल रखने, एक आबकारी एवं कराधान व एक लूट का मामला दर्ज है। लक्की पिछले दिनों ही लूट के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

शिव चौक पर बनाई जाएगी चौकी
एसएसपी शशांक आनंद ने परिजनों को आश्वासन देते हुए बताया कि उस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक माह के अंदर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही जगह का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद 24 घंटे इस क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहेगा।

मृतक के परिवार वालों को दी पुलिस सुरक्षा
एसएसपी शशांक आनंद ने मृतक के परिवार वालों को पुलिस सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए मृतक के घर के बाहर पुलिस कर्मी तैनात करे, ताकि अपराधी कोई दूसरी घटना को अंजाम न दे पाए।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, डीएसपी को जांच
नागरिक अस्पताल में पहुंचे एसएसपी शशांक आनंद को परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है। प्रतिदिन शिव चौक पर पुलिस तैनात रहती थी, लेकिन वीरवार को पुलिस वहां पर तैनात नहीं थी। इसलिए इसमें पुलिस की लापरवाही रही है। इस पर एसएसपी ने तुरंत ही डीएसपी सिटी कप्तान सिंह को जांच के आदेश देते हुए कहा कि उस समय जो पीसीआर और राइडर तैनात थे उनकी क्या स्थिति थी इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
 
पुलिस के लिए सिरदर्द बनी गैंग
पुलिस के लिए सोमबीर पड़ाना और आशीष खोखर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। पिछले लगभग डेढ़ साल के अंदर इस गैंग के लोग तीन हत्या और तीन जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी शिव चौक क्षेत्र में ही इन वारदातों को अंजाम दिया है। इसलिए पुलिस ने इस गैंग के कुछ लोगों को तो पड़ लिया है, लेकिन सोमबीर पड़ाना और आशीष खोखर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


चार टीमों का किया गठन
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि युवक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। मृतक युवक पर भी पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनको गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जो संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed