{"_id":"649412b5adb9fc321e021996","slug":"je-of-panchayat-department-arrested-for-taking-bribe-in-lieu-of-passing-bill-in-jind-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: बिल पास करने की एवज में पंचायत विभाग के अधिकारी ने मांगी रिश्वत, ACB ने बीस हजार लेते जेई किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: बिल पास करने की एवज में पंचायत विभाग के अधिकारी ने मांगी रिश्वत, ACB ने बीस हजार लेते जेई किया काबू
Thu, 22 Jun 2023 02:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:52 PM IST
सार
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया! जिसमें इंस्पेक्टर मनीष कुमार सब इंस्पेक्टर बलजीत एएसआई कमलजीत जगबीर को भी शामिल किया गया। राजपत्रित अधिकारी के तौर पर डिप्टी डीईओ रामनिवास को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जुलाना पंचायती राज के जेई को बिल पास करने की एवज में बीस हजार रिश्वत लेते काबू किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पकड़े गए जेई पूछताछ कर रही है। गांव किनाना में अंबेडकर भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके पंचायती विभाग की तरफ लगभग पांच लाख बकाया है। जिनके बिल पास करने की एवज में पंचायत विभाग का जेई कृष्ण बीस हजार की डिमांड कर रहा है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली शिकायत के अनुसार
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया! जिसमें इंस्पेक्टर मनीष कुमार सब इंस्पेक्टर बलजीत एएसआई कमलजीत जगबीर को भी शामिल किया गया। राजपत्रित अधिकारी के तौर पर डिप्टी डीईओ रामनिवास को नियुक्त किया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता ठेकेदार को 40 नोट 500- 500 के हस्ताक्षर तथा पाउडर लगा कर दे दिए।
विज्ञापन
इशारा मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जेई को काबू किया
संपर्क साधने पर जेई कृष्ण ने ठेकेदार को बीडीपीओ कार्यालय जुलाना में बुला लिया। रिश्वत राशि थमाई जाने के साथ इशारा मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जेई को काबू करती उससे पूर्व उसने राशि निकालकर दूसरे व्यक्ति को दे दी! जो वहां से खिसक गया जेई के हाथ धूल वाने पर उनका रंग लाल हो गया! स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पकड़े गए जेई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी कमलजीत ने बताया कि जेई को बीस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।