{"_id":"6471b02e59e471aa1803e407","slug":"honeytrap-case-in-jind-25-lakhs-were-demanded-in-name-of-agreement-to-get-rape-registered-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में हनीट्रैप का मामला: दुष्कर्म का के दर्ज करवा समझौते के नाम पर मांगे 25 लाख, एक आरोपी छह लाख लेते काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में हनीट्रैप का मामला: दुष्कर्म का के दर्ज करवा समझौते के नाम पर मांगे 25 लाख, एक आरोपी छह लाख लेते काबू
Sat, 27 May 2023 12:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 May 2023 12:54 PM IST
सार
जींद के गांव चंदाना कैथल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जीजा बलवान के खिलाफ नरवाना की महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जोकि मामला सुनियोजित था। अब दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसकी मां तथा एक व्यक्ति शिवकुमार समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा समझौते के नाम पर 25 लाख रुपये की डिमांड करने करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को छह लाख राशि लेते काबू किया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने वाली महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज
गांव चंदाना कैथल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जीजा बलवान के खिलाफ नरवाना की महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जोकि मामला सुनियोजित था। अब दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसकी मां तथा एक व्यक्ति शिवकुमार समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग की दी धमकी
शिवकुमार तथा दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां ने राशि शिवकुमार के पास पहुंचाने के बारे में कहा है, और साथ ही अदालत में कहे अनुसार, शपथ पत्र देने व ध्यान देने की बात कही है। जिसकी ऑडियो तथा वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। जिसके बाद आरोप लगाने वाली महिला की मां ने 25 लाख रुपये से कम में समझौता करने से मना कर दिया। साथ ही उसने कहा कि जब राशि इकट्ठी हो जाए तो फोन करके उसे बता देना।
विज्ञापन
सीआईए कर्मियों के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया
राशि शिवकुमार के पास पहुंचाने के लिए कहा, शिवकुमार ने राशि अकेले लेकर गांव आने के लिए कहा, जिसकी वीडियो तथा ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी, जिसके आधार पर सीआईए कर्मियों के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। समझौते की एवज में छापामार टीम ने शिवकुमार को 6 लाख रुपये की राशि के साथ काबू कर लिया।
जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना नरवाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल का राशि वसूलने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।