{"_id":"66a290fbd93b91f0bf08b87e","slug":"haryana-two-smugglers-arrested-with-5-kg-opium-detective-staff-caught-the-accused-from-julana-malvi-road-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिटेक्टिव स्टाफ ने जुलाना-मालवी रोड से पकड़े आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: 5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिटेक्टिव स्टाफ ने जुलाना-मालवी रोड से पकड़े आरोपी
Thu, 25 Jul 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:22 PM IST
सार
अफीम राजस्थान के जोधपुर से लाई गई थी, आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उनसे तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
: पुलिस गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद में डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने जुलाना-मालवी रोड से पांच किलो 45 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर से अफीम लेकर आए थे। उनकी पहचान देवरड़ निवासी मनजीत, रोहतक के पुट्टी गांव निवासी जयभगवान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज रिषीपाल ने बताया कि उनकी टीम रेलवे फाटक जुलाना पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि देवरड़ निवासी मनजीत, रोहतक के पुट्टी गांव निवासी जयभगवान मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। दोनों पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ लेकर ग्राहक का इंतजार कर रह हैं। वे जुलाना-मालवी रोड पर खड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो आरोपी कमाच खेड़ा गांव की तरफ जाने लगे, मगर उनको पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर जय भगवान के बैग से 3 किलो 43 ग्राम व मनजीत के बैग से 2 किलो 2 ग्राम अफीम मिली। दोनों आरोपियों को पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन