फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana State Narcotics Bureau apprehended two youths and recovered large quantity of prohibited drugs

Jind: भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो काबू, स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

Fri, 10 Feb 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:18 PM IST
सार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम के प्रभारी सत्यपाल को सूचना मिली थी कि गांव छात्तर निवासी अशोक नशीली दवाओं का कारोबार करता है और वह नशे की खेप को लेकर गांव से उचाना की तरफ आने वाला है। इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो गांव छातर की तरफ से आने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Haryana State Narcotics Bureau apprehended two youths and recovered large quantity of prohibited drugs
drugs

विस्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने गांव करसिंधु के निकट बाइक सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की है। उचाना थाना पुलिस ने नारकोटिक्स ब्यूरो टीम के प्रभारी की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम के प्रभारी सत्यपाल को सूचना मिली थी कि गांव छात्तर निवासी अशोक नशीली दवाओं का कारोबार करता है और वह नशे की खेप को लेकर गांव से उचाना की तरफ आने वाला है। इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने गांव करसिंधु के निकट नाकेबंदी कर गांव छातर की तरफ से आने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद दो युवक गांव छातर की तरफ से बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर वापस मुड़कर जाने लगे। 
विज्ञापन


नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने पीछा कर दोनों बाइक सवार युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब युवकों के पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसमें ट्रामाडोल प्रतिबंधित दवा की 3500 गोलियां बरामद हुई। इनका वजन 1610 ग्राम पाया गया। 4200 गोलियां अल्प्राजोलम प्रतिबंधित दवा की बरामद हुई जिनका वजन 465 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में बाइक सवार युवकों की पहचान गांव छातर निवासी अशोक तथा अमित के रूप में हुई। स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने टीम के प्रभारी क्षेत्रपाल की शिकायत पर अशोक तथा अमित के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed