{"_id":"64ea322bdb5e098ed6016207","slug":"haryana-kerala-police-takes-action-in-jind-arrests-three-youths-including-leader-of-solver-gang-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: केरल पुलिस ने जींद में की कार्रवाई, सॉल्वर गैंग के सरगना समेत तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: केरल पुलिस ने जींद में की कार्रवाई, सॉल्वर गैंग के सरगना समेत तीन युवक गिरफ्तार
Sat, 26 Aug 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:41 PM IST
सार
सात दिन में केरल के तिरुवनंतपुरम में आरोपियों को पेश करना होगा। एक और युवक की अभी तलाश है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, सात दिन के राहदारी रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इसरो में तकनीकी कर्मचारी भर्ती परीक्षा मामले में पुलिस ने सॉल्वर गैंग के सरगना समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने तीनों को सात दिन के राहदारी रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। अब सात दिन में सभी आरोपियों को तिरुवनंतपुरम थाने में पेश करना होगा।
विज्ञापन
इनमें काकड़ौद निवासी दीपक मुख्य आरोपी है। दीपक पर पहले भी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर साॅल्व करवाने के मामले दर्ज हैं। केरल पुलिस अभी कुछ दिन और यहां रहेगी व एक-एक कड़ी जोड़कर इस पूरे मामले को खंगालेगी।
विज्ञापन
20 अगस्त को इसरो के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी। इसमें जींद के पांच युवक पेपर लीक करवाते पकड़े गए थे। इनमें कुछ लोग अंदर परीक्षा दे रहे थे, जो किसी दूसरे के स्थान पर बैठे थे जबकि कुछ युवक बाहर से पेपर साॅल्व करवा रहे थे।
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम पुलिस ने इनको काबू कर लिया था। यहां पर जींद जिले के 12 युवक थे। जो इस साॅल्वर गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार करके तिरुवनंतपुरम में ही रिमांड पर लिया था। इसके आधार पर केरल पुलिस जींद में अन्य आरोपियों की तलाश में पहुंच गई थी।
आईपीएस दीपक धनखड़, निरीक्षक हीरालाल, मनिक अंसल की टीम ने वीरवार व शुक्रवार को काकड़ौद, थुआ व दुर्जनपुर गांव में कई मकानों को खंगाला, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। देररात पुलिस ने इस मामले में काकड़ौद निवासी दीपक, धरोदी निवासी लखविंदर और फुलियां कलां निवासी ऋषिपाल को गिरफ्तार किया है।
तीनों को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सभी को अदालत ने सात दिन के राहदारी रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर हीरालाल ने बताया कि तीनों से रिमांड के दौरान इनके अन्य साथियों के बारे में पता किया जाएगा। इसके अलावा जिन उपकरणों से यह काम करते थे, उनको बरामद किया जाएगा। सात दिन में इनको तिरुवनंतपुरम थाने में पेश किया जाएगा।