फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl accused the relatives of forcibly getting her child marriage In Jind of Haryana

थाने पहुंची लड़की: मैं नाबालिग हूं, मेरी जबरदस्ती शादी करा दी, अब पिताजी पीटकर पति के साथ भेजना चाहते हैं...

Tue, 28 Feb 2023 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 10:11 PM IST
सार

लड़की ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया है कि पिताजी मारपीट कर मेरे पति के साथ भेज रहे हैं, मैं नाबालिग हूं। थाने पहुंचकर लड़की ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पिता और चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Girl accused the relatives of forcibly getting her child marriage In Jind of Haryana
child marriage

विस्तार

मैं 17 साल की हूं। मेरे पिताजी और चाचाजी ने उसकी जबरदस्ती शादी करा दी है। अब जबरदस्ती मेरे पति के साथ भेज रहे हैं। एक लड़की ने खुद को नाबालिग बताकर पुलिस को इसकी शिकायत की है। पुलिस ने पिता, चाचा समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी की लड़की ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिताजी और चाचा ने उसकी शादी शहर की ही एक कॉलोनी निवासी युवक से दिसंबर 2022 में करवा दी। वह अभी नाबालिग है । अब उसके पिता, चाचा और अन्य परिजन मारपीट कर उसके पति के साथ जबरदस्ती भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसकी शादी भी उसकी बड़ी बहन के साथ जींद शहर के ही दो भाइयों से कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी गोहाना रोड स्थित एक होटल में हुई थी। शादी में पंडित ने उनके फेरे करवाए थे। उस पंडित के बयान लेकर उसके पिता और चाचा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही फोटोग्राफर से फोटो और वीडियो लेकर जांच कराने की मांग की है। बाल विवाह निषेध की टीम ने सोमवार को ही दो लड़के और एक लड़की की शादी रुकवाई थी, जो कि नाबालिग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग की शादी करने के आरोप में पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके पिता, चाचा और अन्य परिजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस परिजनों, फोटोग्राफर और पंडित से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई करेगी। -रीना रानी, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed