फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gang rape of a woman from Rajasthan in Jind of Haryana

हैवानियत: मजदूरी दिलवाने के बहाने महिला को राजस्थान से लाए जींद, किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 13 Jan 2022 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 11:22 PM IST
सार

मामले में राजस्थान के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gang rape of a woman from Rajasthan in Jind of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला निवासी एक 20 वर्षीय महिला को हरियाणा के जींद में मजदूरी दिलवाने के बहाने लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने राजस्थान के माधोपुर जिले के अरनिया गांव निवासी सोनू व शरीफ, ठेकेदार चरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


राजस्थान के जिला सवाई माधोपुर निवासी एक 20 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी राजस्थान निवासी चरणसिंह मीना से जान पहचान थी जो जींद में पत्थर लगाने के कार्य का ठेका लेता है। चरण सिंह मीना उसे मजदूरी दिलाने का झांसा देकर जींद ले आया और रेलवे स्टेशन के पास किराये पर कमरा दिलवा दिया था।

विज्ञापन

 

18 दिसंबर को उसका पति काम पर गया हुआ था। पीछे से गांव अरनिया जिला माधोपुर निवासी सोनू, शरीफ तथा ठेकेदार चरण सिंह उसके कमरे पर आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने 20 दिसंबर को दोपहर बाद फिर वहां आए और जान से मारने की धमकी देकर फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता वापस अपने गांव लौट गई और इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। वहां गगनपुर थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गगनपुर थाना ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जीरो एफ आईआर शहर थाना जींद को भेज दी। शहर प्रभारी दिनेश ने बताया कि राजस्थान से आई जीरो एफआईआर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed