फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraud ragistry, taken one crore

जमीन बेचने का झांसा देकर हड़पे एक करोड़

Sun, 24 Apr 2016 11:50 PM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Sun, 24 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 कृषि योग्य भूमि बेचने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


देवीलाल नगर निवासी वजीर सिंह ने 23 दिसंबर को एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि वह कृषि योग्य भूमि खरीदने का इच्छुक था। इस दौरान उसके संपर्क में सुदाली यमुनानगर निवासी अशोक कुमार वह उसके आधा दर्जन लोग आएं और उन्होंने जमीन बेचने की बता कही।

इस दौरान शहर के पास ही 15 एकड़ जमीन को लेकर सौदा हो गया। इसके लिए 26 मार्च 2015 को एक करोड़ रुपये की राशि दे दी और आरोपियों ने बाद में जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात कही।
विज्ञापन


तय समय में आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। आरोपियों ने इस जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जब इसके लिए संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने न तो उसके नाम जमीन करवाई और न ही राशि लौटाई। एसएसपी कार्यालय ने इस मामले में शहर थाना पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए।

शहर थाना पुलिस ने वजीर सिंह की शिकायत पर गांव सुदाली यमुनानगर निवासी अशोक कुमार, कुरुक्षेत्र निवासी नंदनी गुप्ता, उसका पति संजय गुप्ता, जागधरी निवासी साहिल, आदर्श नगर यमुनानगर निवासी संजीव कुमार, गांव दुर्जनपुर निवासी संदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानात, धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed