फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud on the name of getting loan on BPL ration card in Jind of Haryana

जींद: बीपीएल राशन कार्ड पर ऋण दिलाने के नाम पर दो गांवों की 20 महिलाओं से धोखाधड़ी, हड़पे 9.58 लाख रुपये

Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

उचाना कलां और छातर की बीस महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कहा कि ठगों ने हजारों लोगों को शिकार बनाया है।

विज्ञापन
Fraud on the name of getting loan on BPL ration card in Jind of Haryana
पुलिस अधीक्षक से धोखाधड़ी की शिकायत करने आईं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में बीपीएल कार्ड धारकों को विभिन्न योजनाओं में ऋण दिलाने के नाम पर दो गांवों की 20 महिलाओं से 9.58 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में उचाना कलां और छातर गांव की बीस महिलाओं ने बरसोला निवासी एक युवक व छात्तर निवासी एक महिला पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में हजारों लोगों के साथ ठगी की गई है। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


एसपी से मिलने पहुंची सोनिका, विद्या, निर्मला, गुडी, सुनीता, दर्शना, अनिता व कृष्णा ने बताया कि उनके बीपीएल कार्ड हैं। इसमें उनके पास बरसोला निवासी एक युवक व छातर निवासी महिला आई और उन्होंने बीपीएल कार्ड पर 2.5 लाख रुपये का लोन दिलवाने का लालच दिया।
विज्ञापन


इसमें महिला ने लोन की राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा उसको देने की बात कही। इसके लिए लोन पास करवाने के लिए पहले सभी महिलाओं से 30-30 हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा इन दोनों ने ही खादी बोर्ड से 25 लाख रुपये दिलवाने का भी ऑफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए महिलाओं से किसी से 55 तो किसी से 65 हजार रुपये लोन राशि पास करवाने के लिए पहले लिए गए। इस तरह वे दोनों उनको एक वर्ष तक लोन पास होने की प्रक्रिया में देरी होने का झांसा देते रहे। बाद में न तो लोन करवाया और न ही पैसे वापस किया। पैसे मांगने पर धमकी दी गई। एसपी नरेंद्र बिजराणियां ने दोनों आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 


पाई-पाई जोड़कर एकत्रित किये थे रुपये 
महिलाओं ने कहा कि वे सभी दिहाड़ी-मजदूरी कती हैं। उन्हें पहले भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। ऐसे में उन्हें लालच दिया गया कि लोन की राशि जल्द मिल जाएगी। इसके लिए पहले ही 30 हजार रुपये से लेकर 65 हजार रुपये तक ले लिए। इसके बाद लोन मिलने पर आधी राशि देने की बात हुई। इस पर उन्होंने पाई-पाई जोड़कर एकत्रित किया गया पैसा आरोपियों को दे दिया। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्होंने दूसरों से उधार लेकर पैसा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed