{"_id":"56aa8b2179c5ef7a1b7e772d478192e2","slug":"fireing-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉलोनी में पशु चिकित्सक पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिफेंस कॉलोनी में पशु चिकित्सक पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की डिफेंस कॉलोनी स्थित हुडा मार्केट में बाइक सवार दो युवकों ने रविवार रात को एक पशु चिकित्सक पर फायरिंग कर दी। निशाना चूकने पर पशु चिकित्सक बदमाश से उलझ गया। युवक मौके पर ही पिस्तौल को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पशु चिकित्सक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
डिफेंस कॉलोनी निवासी जयविंद्र ने गोल स्कूल के सामने स्थित हुडा मार्केट में डॉग क्लीनिक खोला हुआ है। इस दौरान कुछ युवक मार्केट के पास घूम रहे थे।
युवकों की गतिविधियों को देखकर जयविंद्र ने बाइक सवार युवकों को टोक दिया। इस पर युवक ने जयविंद्र पर पिस्तौल तान दिया और गोली चलाने लगा। पशु चिकित्सक उसने उलझ गया। इससे बदमाश का पिस्तौल जमीन पर गिर गया और बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन