फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fetus of Baby girl found in the fields of Bhikhewala village of Jind

Jind: भीखेवाला गांव के खेतों में मिला बच्ची का भ्रूण, रात को पानी लगाते वक्त मिला पॉलिथीन में बंद

Wed, 17 Aug 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 09:24 PM IST
सार

पूर्व सरपंच जयपाल को खेत में रात को पानी लगाते वक्त पॉलिथीन में बंद भ्रूण मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। देखने में भ्रूण तीन से चार दिन का ही लग रहा था।

विज्ञापन
Fetus of Baby girl found in the fields of Bhikhewala village of Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा के जींद के गांव भीखेवाला के पूर्व सरपंच के खेत में एक बच्ची का भ्रूण मिला है। भ्रूण को पॉलिथीन में बांधकर पानी में फेंका गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर पोस्टमार्टम के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण तीन से चार दिन का लग रहा था। 

विज्ञापन


सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में भीखेवाला गांव के पूर्व सरपंच जयपाल ने बताया कि मंगलवार रात को वह खेतों में पानी लगा रहे थे। जब नाली में पानी कम हुआ तो वह जांच के लिए पिछले खेत के नाके पर गए। यहां पानी को एक पॉलिथीन ने रोका हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने पॉलिथीन को बाहर निकला तो उसमें कुछ संदिग्ध वस्तु होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसमें कन्या का भ्रूण मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कन्या के भ्रूण को कब्जे में लिया और अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दनौदा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे नागरिक अस्पताल नरवाना में लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। 


अभी तक इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसा मामला सामने आया तो आसपास गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड खंगाला जाएगा। - डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed